-
Chirag Paswan LJP: चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष हैं। पिता रामविलास पासवान (Ramvilas Paswan) के निधन के बाद से चिराग के कंधों पर ही परिवार और पार्टी दोनों की जिम्मेदारी है। चिराग की मां रीना पासवान (Reena Paswan) राजनीति से तो दूर हैं हालांकि कई मर्तबा उनके राजनीति में आने की चर्चा भी जोरों पर रही है।
-
रीना रामविलास पासवान की दूसरी पत्नी हैं। रामविलास ने पहली पत्नी को तलाक देने के बाद रीना शर्मा से ब्याह रचाया था। रीना एयर होस्टेस हुआ करती थीं। एक बार फ्लाइट के दौरान पासवान की उनसे मुलाकात हुई जो आगे चलकर प्यार और फिर शादी में तब्दील हो गई।
-
रीना पासवान से रामविलास के दो बच्चे हैं। एक बेटी और एक बेटा। चिराग पासवान रामविलास और रीना के ही बेटे हैं। वहीं पहली पत्नी से रामविलास पासवान को दो बेटियां हैं।
-
रामविलास पासवान के अलावा कुछ और भी राजनेता हैं जिन्होंने एयर होस्टेस को अपना जीवनसाथी बनाया। इसमें बिहार के ही बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी का नाम भी शामिल है।
-
केंद्रीय मंत्री रह चुके राजीव प्रताप रूडी ने साल 1991 में नीलम से प्रेम विवाह किया था। नीलम भी एयर होस्टेस रह चुकी हैं।
-
नीलम और राजीव प्रताप रूडी की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम अवश्रेया और छोटी का नाम आतिशा है।
-
केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी एयर होस्टेस से शादी की है। उनकी पत्नी का नाम रचना शर्मा है। रचना एयर इंडिया में एयर होस्टेस थीं।
-
मुंबई से कोलकाता की फ्लाइट में बाबुल की मुलाकात रचना शर्मा से हुई जिसके दो साल बाद दोनों ने शादी रचा ली थी।
